October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया बेतवा संरक्षण अभियान का शुभारंभ

*जिलाधिकारी ने किया बेतवा संरक्षण अभियान का शुभारंभ।*
सीतापुर दिनांक 12 दिसम्बर 2024 (सू0वि0)जिला प्रशासन व लोक भारती संस्था के प्रयासों से सरायन नदी के बेतवा को संरक्षित करने का अभियान क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, जिलाधिकारी .अभिषेक आनन्द ,मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने मछरेहटा के ग्वाली पुल पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया ।बेतवा के सरंक्षण के इस अभियान में लोक भारती संस्था के जिला सयोंजक कमलेश सिंह ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, ग्राम विकास विभाग, भूमि सरक्षण विभाग, सिंचाई विभाग से व उपस्थित जन समूह से बेतवा को बचाने का सहयोग मांगा। सीतापुर के अर्सेनी से निकला बेतवा जो मछरेहटा के ग्वाली होते हुए सन्दना क्षेत्र के मधवापुर के पास सरायन नदी में गिरता है इसकी लंबाई करीब 26 किलोमीटर है जिसे संरक्षित करने के लिए कई पद्मश्री और आईआईटी के जानकार भी इस मुहिम में हिस्सा ले रहे है यह जानकारी लोकभारती संस्था के जिला संयोजक कमलेश सिंह द्वारा दी गयी। उन्होंने यह भी बताया कि लोकभारती संस्था तीन कार्याे में अग्रसर रहती है जिसमे बड़े वृक्षों को लगाना और विष मुक्त खेती और जल सरंक्षण। इसी क्रम में उन्होंने सभी लोगो से यह अपील भी की वह अपना जन सहयोग तन मन धन से करे ।
इस अवसर पर वहीं जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि सरायन नदी सीतापुर की बहुत ही महत्वपूर्ण नदी है इसके सरंक्षण के अभियान के क्रम में इस अभियान को हम लोगों ने मिलकर शुरुआत की है। सरायन नदी का यह जो पूरा चौनल है इसका सर्वे करवाया जाएगा इसके किनारे वृक्षारोपण भी कराया जाएगा नदी में सिल्ट के कारण चौनल ब्लॉक हो गया है उससे भी ज्यादा जरूरी है नदी से जो जुड़े तालाब हैं व दूसरी छोटी नदियां या बरसाती नाले उनका पुनरुत्थान किया जाए जिससे नदी का संचालक पुनः हो सके, यह कार्यक्रम पूरे 6 महीने एवं अगली बरसात तक निरंतर जारी रहेगा जो पूरे जनपद में चलेगा।
इस अवसर पर .भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर संजीव कुमार, महोली ,संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी मछरेहटा राजेश तिवारी, प्रवीण जीत सिंह. खंड विकास अधिकारी गोदलामऊ, अवध प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी .मिश्रित, उप प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव वन क्षेत्राधिकारी मिश्रिख वन रेंज. सिकंदर सिंह, अनिल यादव वन निरीक्षक विजेंद्र कुमार यादव वनरक्षक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा से अधीक्षक डॉक्टर कमलेश कुमार, डॉ अजीत सिंह,रश्मि मिश्रा, सिंचाई विभाग अधिशाषी अधिकारी विशाल पोरवाल एवं जिला कृषि अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रमीण उपस्थित रहे।

Related posts

बाइक की टक्कर से हुई महिला की मौत

admin

JNMC में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट:जूनियर, इमरजेंसी सेवाएं ठप

Bhaskarnews

अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

admin

Leave a Comment