August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए चलवाई थी गोली

लखनऊ में मंगलवार रात ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए दोस्त से खुद पर हमला करवाया था। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसको कुछ लोगों ने गोली मार दी है। जिससे घायल हो गया है।

पुलिस ने परिजनों की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। एडीसीपी उत्तरी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हमला करने वाले दो साथियों के साथ घायल और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

बीटेक पास भाई संग बनाई योजना पुलिस की पूछताछ में मड़ियांव के हरिओमनगर में रहने वाले ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार ने बताया कि प्लानिंग के तहत विघनहर्ता हॉस्पिटल से 80 मीटर आगे कुम्हरावा में बाजपुर गंगौरा मोड के पास गोली मारने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जांच में पकड़ लिया कि हमने बीटेक कर रहे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक अरुण का साथ उसके दोस्त अरविद सिंह और अनुज मौर्य ने दिया। भाई नीलेश ने योजना बनाई थी।

अरविद सिंह और अनुज मौर्य को करीम नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्य आरोपी अरुण कुमार मौर्य और उसके भाई नीलेश को भी पकड़ लिया गया है।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाओं को जागरूक करना:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

कासगंज में आयोजित:डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने खेली होली

Bhaskarnews

भारत माता के गगन भेदी जयघोष के साथ फहराया तिरंगा मनाया गणतंत्र दिवस – मनोहरी कार्यक्रमों ,प्रभात फेरी के साथ राष्ट्रभक्ति की दिखाई दी पावन

admin

Leave a Comment