October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

परिषदीय विद्यालयो मे लटकते ताले नौनिहालो के भविष्य के साथ खिलवाड

परिषदीय विद्यालयो मे लटकते ताले नौनिहालो के भविष्य के साथ खिलवाड।
भास्कर ब्यूरो।
रिपोर्टर ज्ञानेंद्र यादव
मेरापुर/फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद जिले में परिषदीय विद्यालयों की दशा बहुत ही चिंताजनक है। योगी सरकार के शासन में भी इन विद्यालयों के गेटों पर ताले लटकते रहते हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

 

शिक्षक रविवार का अवकाश होने के बावजूद सोमवार को समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं, जिससे बच्चे सुबह से शिक्षकों को टकटकी लगाकर रास्ता देखते हैं। विकासखंड नबावगज के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय मनोहर नगर, प्राथमिक विद्यालय पिलखना, प्राथमिक विद्यालय भटाह में शिक्षकों की मनमानी से विद्यालय खुलता और बंद होता है।

ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट दिखाई दे रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता नजर आ रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का भ्रमण कर हकीकत जानना चाहा, जिसमें शिक्षा विभाग की पोल खुलती नजर आई। बच्चों से बातचीत की तो बताया कि मिड-डे मील मानक के अनुसार फल आदि का वितरण नहीं किया जाता है¹।

Related posts

तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आए युवक की मौत साथी घायल

admin

वंश व उसकी बहन निधि को चाचा ने ही पीटकर किया घायल

admin

आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए डीएम ने दिए मॉक ड्रिल आयोजन को विस्तार से करने का निर्देश

admin

Leave a Comment