October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

कछौना, हरदोई।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार की रात कछौना के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता ने कहा कट्टर धार्मिक आतंकवादियों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। गंगा जमुना तहजीब को कायम रखेंगे। हिंदुस्तान की अस्मिता पर हमला बोलने पर हम सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर कड़ा जवाब देंगे। यह मानवता पर हमला है। यह देश और मानवता पर सीधा हमला है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सद्दीक ने कहा यह केवल आतंकवादी हमला नहीं है। बल्कि पूरी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। हम सब का पैगाम है, आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है। हिंदुस्तान का प्रत्येक मुसलमान देश के आन बान शान पर जब भी हमला होगा, वह सदैव राष्ट्र की अखंडता के लिए खड़ा मिलेगा। इस कार्यक्रम में मोहम्मद वारिस, मोहम्मद शादाब, रिजवान, नौशाद, दानिश, शोएब, शारिक, अफाक, रिजवान, फुरकान, सुफियान, फैजान अहमद सहित सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

श्री सूरज प्रसाद डागा की पुण्यतिथि पर मडिया मेला का आयोजन

Bhaskarnews

इटावा में आश्रम से मूर्तियां हटीं:हाईकोर्ट का आदेश अंबेडकर पार्क में रखी जाएंगी, मूर्तियां

Bhaskarnews

Leave a Comment