November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पागल सियार के काटने से ,कई जख्मी

पागल सियार के काटने से ,कई जख्मी

रामनगरबाराबंकी l तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत राजापुरवा मजरे ग्राम कुंभरवा में बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे खेत गयी महिला पर एक पागल शियार ने हमला बोल दिया जिसके कारण वह महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। खेत में मौजूद लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाये जहां पर डॉक्टर ने मलहम पट्टी कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताते चले कि महिला को रेफर ही किया जा रहा था कि पीछे से बुरी तरह से जख्मी दो व्यक्ति समेत एक बारह वर्षीय बालक भी पहुंच गए और पागल शियार के काटने की आपबीती रो रो कर डॉक्टर को बताने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमारी निवासी राजा पुरवा अपने खेत में फसल देखने गयी थी कि पीछे से अचानक पागल शियार ने उस पर हमला बोल दिया जिसके कारण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी।
वहां पर मौजूद लोगों ने महिला को सीएचसी रामनगर लाये।

इतने में ही गांव के ही राम सरण, बाबा दीन व रिंकू भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए और खेत मे हुए आप बीती बताने लगे।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी लोगों का उपचार जारी है।

जब इसकी सूचना वन रेंजर अवनीश दुवेदी को जरिये फोन द्वारा दी गयी तो उन्होंने बताया कि तत्काल टीम भेजकर जांच पड़ताल कर रहा हूँ।

Related posts

आंगनवाडी कार्यकत्रियों पर लाभार्थियों ने तीन महीने से बाल पोषाहार राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप

admin

27 नवम्बर को दिव्यांगों को वितरण किये जायेगें सहायक उपकरणः- जिलाधिकारी

admin

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

Leave a Comment