October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एंबुलेंस नहीं पहुंची

फर्रुखाबाद: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एंबुलेंस नहीं पहुंची

फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड पर बरौन और हथियापुर के बीच दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अनुज और रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई, जिसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया।

फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड पर बरौन और हथियापुर के बीच रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अनुज और रविशंकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन एंबुलेंस काफी देर तक नहीं आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन समय पर सेवा न मिलने के कारण पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायलों को बरौन अस्पताल भेजा।

घायल अनुज ने बताया कि वह एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। उसने खुद को कायमगंज के ममापुर गांव का निवासी बताया, जबकि उसके पिता का नाम रामगोपाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों की फर्रुखाबाद के फैजबाग इलाके में एक दुकान भी है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

पत्नी से विवाद के बाद ढाई घाट पुल से तीन बच्चों के पिता ने लगाई छलांग, शुक्रवार शाम 6 बजे से रविवार दोपहर 2 बजे तक नहीं लगा कोई सुराग

admin

यज्ञ की सुगंधित आहुतियों के बीच एससी एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने ओसीआर में किया गृह प्रवेश

admin

Leave a Comment