October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आया युवक हादसे में दोनों पैर कटे

भास्कर न्यूज एजेंसी(अमेठी)

ट्रेन हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ते देख उसे रायबरेली के एम्स रेफर कर दिया गया है।

बाछिल एंधी गांव का रहने वाला है युवक

हादसा गौरीगंज के वाराणसी-लखनऊ रेलखंड स्थित बनी रेलवे स्टेशन के पास देर रात करीब 10 बजे हुआ। कुलदीप पासी (25) पुत्र राजाराम, जो बाछिल एंधी गांव का निवासी है, घर से लगभग 500 मीटर दूर रेलवे लाइन की तरफ शौच करने गया था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।

 

Related posts

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

एलपीजी युक्त गैस गीजर में नहाते समय हुआ तेज धमाका

admin

ओम धर्म जागरण बाराबंकी धाम जय श्री राम के नारे से गूंजा तेलवारी धाम

admin

Leave a Comment