October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर ओम शक्ति
कंपिल, फर्रुखाबाद विमलायतन ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय श्री उत्तम चंद्र विरावत की स्मृति में जैन चिकित्सालय कंपिल में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन शनिवार को पुखराज डागा व अरुणा डागा ने सयुक्तं रूप से फीता काटकर किया।

शिविर में 350 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। जिसमें दोपहर को डाक्टर गौरव सिंह ने 60 मरीजों के आंखों का आपरेशन किया। आपरेशन के बाद देखभाल के लिए दो दिनों तक मरीजों को चिकित्सालय में रखा जाएगा तथा चिकित्सकीय सुविधाएं सहित दवाई ,खाना,चश्मा आदि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। शिविर के आयोजक समाजसेवी पुखराज डागा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उन लोगों को मदद पहुंचाना है। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और धन के अभाव में नेत्रों का इलाज नहीं करा पाते। पुखराज डागा ने कहा कि जैन अस्पताल कंपिल में निःशुल्क परीक्षण व ऑपरेशन इस शिविर के बाद भी जारी रहेंगे। कंपिल के उद्योगपति एवं समाजसेवी पुखराज डागा ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रस्ट सामाजिक कार्य करने में हमेशा अग्रसर रहता है। जिनके चलते आज निशुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी भी बीमारी इलाज बहुत महंगा होता जा रहा है। यह शिविर गरीबों के लिए वरदान साबित होते हैं।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस

admin

कछौना के ब्लॉक सभागर में mlcअशोक अग्रवाल ने गरीबों को बांटे कम्बल

admin

महादेवा चौकी से कुछ दूरी पर हुआ सड़क हादसा

admin

Leave a Comment