October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बलात्कार करने वाले दो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

बलात्कार करने वाले दो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
राजेपुर थाना क्षेत्र का मामला सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को राजेपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।बीते लगभग 7 माह पूर्व युवती के साथ गैंगरेप किये जानें के बाद जब वह गर्भवती हो गयी तो परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया राजेपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 18 वर्षीय पीड़िता के भाई नें पुलिस को तहरीर दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन के साथ ग्राम भुंडन की मढैया निवासी राजा पुत्र रामनरेश,हरीओम पुत्र रामसागर नें सामूहिक बलात्कार किया पीड़िता का भाई नोएडा में नौकरी करता है,जब वह घर आया तो बहन के गर्भवती होनें की जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया था ।अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है|

Related posts

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया कौशल

admin

OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया;

Bhaskarnews

मौनी अमावस्या पर गंगा की अविरल पावन धारा में स्नान करने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

admin

Leave a Comment