October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

बिजली की अघोषित कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू स्वराज का धरना प्रदर्शन

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नवाबगंज क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती व अन्य बिजली समस्याओं को लेकर मंगलवार भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिजली घर पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बिजली घर में दरी बिछा कर लगभग डेढ़ घंटे तक नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को 10 घंटे बिजली देने के निर्देश है लेकिन बिजली घर से अघोषित कटौती कर 5 से 6 घंटे दी जा रही है जिससे फसलों की सिंचाई ना से फसलें सूख रही है। जिससे किसान बेहद परेशान है। शिकायतों के बाद भी विद्युत कर्मी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। क्षेत्र में कम वोल्टेज की भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। फूंक हुए ट्रांसफार्मरों को निशुल्क बदलने की व्यवस्था के बाद भी बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते है। भाकियू स्वराज जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किसानों को 12 घंटे बिजली उपलब्ध करने, मोहल्ला दीन दयाल नगर में लगे बिजली के खंभों पर बॉक्स लगवाने, सड़क के किनारे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तारों का घेरा बनवाए जाने आदि समस्याओं का मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीओ मनीष वर्मा व जेई नईम अख्तर को सौंप कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप राठौर, पप्पू राठौर, आशू ठाकुर, बजरंगी बाथम, अमित ठाकुर, मानेंद्र कुमार सिंह, शंकर कश्यप, सुबोध यादव, कुलदीप सक्सेना, हेमराज, सरजू राजपूत, संजय शर्मा, मंजीत कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

बॉक्स~~
इसके बाद भाकियू स्वराज जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता नगर पंचायत नवाबगंज कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला दौलतपुर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के विरोध में जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर पहुंचे ईओ अखिलेश कुमार यादव से गलत तरीके से बनाई जा रही सड़क का विरोध जताया। जिसपर ईओ अखिलेश कुमार यादव ने कार्य को लेखपाल व तहसीलदार के द्वारा नापजोख कराने के बाद कार्य कराए जाने की बात कही। जिसपर कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय से चले गए।

Related posts

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

admin

मजदूरी के रुपये मांगने गए राजमिस्त्री का शव खेत में पड़ा मिला – हत्या का आरोप

admin

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

admin

Leave a Comment