October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भगवान परशुराम पर गलत बयानबाजी पर विवाद : ब्राह्मण समाज ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

भास्कर ब्यूरो
*(फर्रुखाबाद*) कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में मंगलवार को ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता जवाहर सिंह गंगवार द्वारा भगवान परशुराम पर की गई विवादित बयानबाजी एवं टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए साथ ही साथ 1 मई को समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार ने भगवान परशुराम पर विवादास्पद टिप्पणी की थी इसके विरोध में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्री राम’ और ‘जय परशुराम’ के नारे लगाए और प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की साथ ही उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटाने की मांग भी की और बताया अंबेडकर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन को घेर कर अवैध रूप से बनाए गए मकान की पैमाइश करा कर अवैध निर्माण को तोड़ा जाए और इसके विरुद्ध सरकारी जमीन पर कब्जा करने की एफआईआर दर्ज करके इनको भूः माफिया घोषित किया जाए साथ ही साथ यदि यह दोनों मांगे हम लोगों की पूरी नहीं होती है तो सर्व समाज अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए विवश होगा हिंदू महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया प्रदर्शनकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related posts

18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या

admin

खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट

admin

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

admin

Leave a Comment