October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भट्ठा मजदूर की मौत – मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

भट्ठा मजदूर की मौत – मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका
– हत्या की आशंका पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जैपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद :13 अक्टूबर024
परिवार के भरण पोषण के लिए थाना नबाबगंज क्षेत्र के गांव काँधेमई निवासी प्रेम सिंह व उसकी पत्नी सोनी देवी थाना व कस्बा शमशाबाद के मुहल्ला जटपुरा निवासी ससुरालीजनों के साथ राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ , थाना रावतसर क्षेत्र के गांव नौलई स्थिति ईट भट्टे पर मजदूरी करने गया था। मृतक प्रेमसिंह के भाई नरेन्द्रसिंह के अनुसार 11 अक्टूबर करीब 8-00 बजे रात को उसकी उसके भाई से फोन पर बात हुई थी तबतक सब कुछ ठीक था । इसी बीच अगले दिन 12 अक्टूबर को सबरे लगभग 8.00 बजे भट्ठा लेबर ठेकेदार ने प्रेमसिंह की मौत की खबर फोन पर उसे दी । दुखद सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । मृतक के ससुरालीजन जो वहीं भट्ठे पर साथ में काम करते थे । शव लेकर गांव कांधेमई आ गए । परिवार के दुखी परिजन शव आते ही बिलख पड़े । शव आने के बाद मृतक के भाई नरेन्द्रसिंह ने मामले की सूचना थाना पुलिस को देकर हत्या की आशंका जताई । इस पर दरोगा इंद्रजीत सिंह ने गांव पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने चार भाईयों सुबोध – नरेन्द्र एवं योगेन्द्र में सबसे बड़ा था । वहीं मृतक अपने एक बर्षीय मासूम बेटे तथा 13 बर्षीय बेटी सारिका व 11 बर्षीय शभ्या तथा बिलखती पत्नी सोनीदेवी को छोड़ कर हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गया । पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का असली कारण क्या रहा , पता चल सकता है।

Related posts

जिलाधिकारी के तहसील दिवस होने पर हुई सफाई

admin

बदायूं में ब्रांडेड कंपनी के धोखे में बेची जा रही है मोबिल ऑयल

admin

औरैया के सामजिक सस्थाओ पर की गई शादी बैंडबाजे के साथ निकली गई बारात

admin

Leave a Comment