October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महादेवा महोत्सव में भोजपुरी नाइट में रितेश व निशा के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

*महादेवा महोत्सव में भोजपुरी नाइट में रितेश व निशा के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक om*

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l महादेवा महोत्सव में बुधवार की देर साम आयोजित भोजपुरी नाइट गायक रितेश पांडे व निशा उपाध्याय के नाम रही इसी दौरान देर रात इसी दौरान देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर जमकर थिरके l वही दोनों की धमाकेदार पर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा l सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, एसडीएम रामनगर पवन कुमार, और एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l इसके पूर्व रितेश पांडे ने व निशा भगवान लोधेश्वर की विधवत पूजा अर्चना कर उसके बाद सुरमयी रात की शुरुआत हुईl कार्यक्रम के दोनों मुख्य कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति की शुरुआत होने से पहले ही समूचा सांस्कृतिक पंडाल हजारों की संख्या में दशकों से भर गया l लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर दोनों कलाकारों का जोरदार अभिवादन किया l कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रुप के साथी कलाकारों ने गणेश वंदना कहे गौरा रानी जुग जुग जियो मेरे लाल की प्रस्तुति देखकर लोगों को खूब झुमाया l इसके बाद शुरू हुई शुरों की रात में भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने माता के भजन, विश्वास करा तू मैया पै ,वहीं पार लगाहिया नाइयाकै… फिर ओम नमः शिवाय की ध्वनि गाकर पूरा सांस्कृतिक पंडाल भक्तिमय कर दियाl
इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ओम नमः शिवाय का मन ही मन उच्चारण किया l फिर गोरी तोरी चुनरी लाल लाल रे, आदि गाकर समा बांध दिया l इसके बाद भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति शुरुआत प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, इसके बाद हे दुख भंजन के बाद एक से बढ़कर एक भोजपुरी और बॉलीवुड गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया l भोजपुरी नाइट धमाकेदार प्रस्तुति देने वाले त्रिदेव ग्रुप का नेतृत्व निर्देशक अमित तिवारी द्वारा किया गया ‌l इस अवसर पर ‌ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार, उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर प्रीति सिंह, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, कोतवाल अजय त्रिपाठी, एस .आई संतोष त्रिपाठी अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l वहीं मंच का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक द्वारा किया गया l

Related posts

खौलते दूध से झुलसी महिला – हालत गंभीर

admin

दबंगों ने लेखपाल से साथ साठ गांठ कर किया अवैध कब्जा पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

admin

लखनऊ में एक मंच पर नजर आये भाजपा-कांग्रेस के नेता

Bhaskarnews

Leave a Comment