June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति की कार्रवाई की जाये: डीएम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (हरदोई)

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति की कार्रवाई की जाये: डीएम

(लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत आवासों की जियो टैगिंग का कार्य जल्द कराया जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति की कार्रवाई की जाये। आवास आवंटन में शासनादेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अपात्रों के चयन के मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवंटियों को किश्त समय से जारी की जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत माँग वास्तविक व तथ्यों पर आधारित रखी जाये।प्रत्येक 15 दिन आवास निर्माण की फोटो प्राप्त की जाये। प्रत्येक ग्राम में सर्वाधिक पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार रखी जाये। उन्होंने बीडीओ भरखनी को तेजी से अधूरे आवासों का निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। बीडीओ पिहानी, भरावन, कछौना को आवास निर्माण में लापरवाही करने पर कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। अंत्येष्टि स्थल की समीक्षा में उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के अंतिम स्थान चयन से पूर्व सम्बंधित जन प्रतिनिधियों से बात कर ली जाये। स्थान चयन के उपरांत निर्माण जल्द प्रारम्भ किया जाये। समूह गठन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विकास खण्डो में लक्ष्य के अनुरूप समूह गठन किया जाये। गठन में लापरवाही पर माधोगंज व हरियावां के बीएमएम व डीएमएम को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीडीओ समूह गठन की साप्ताहिक समीक्षा करें। समूहों के खाते खुलवाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाये। मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जेन्डर रेशियो बनाये रखा जाये। अमृत सरोवरों के कार्य को तेजी से पूरा किया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक अमृत सरोवर बनाया जाये।आँगनबाड़ी केन्द्रो की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन केंद्रों के निर्माण में तेजी लायी जाये। सभी केंद्रों पर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरदोई मे 3280 मी०टन डी०ए०पी० तथा 5589 मी०टन एन०पी०के० उपलब्ध हैः-

admin

कम अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, अलीगढ़ में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन

admin

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की विभिन्न मुद्दों को लेकर की प्रेस वार्ता

admin

Leave a Comment