October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

युवक पर रंगदारी न देने पर ईंटो-पत्थरों से किया हमला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)

अलीगढ़ के थाना सासनी क्षेत्र के जयगंज में चौथ ना देने पर युवक को बुरी तरह से मा पीट की है । दबंगों ने डराने की नीयत से उसके सिर पर भी ईंट- पत्थरों से हमला भी किया। घटना के 6 दिन बाद इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गई है ।

बीमार पत्नी के इलाज के लिए रखे थे रुपए सराय मानसिंह निवासी उमेश कुमार ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। इसी के चलते वह 16 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहा था। पत्नी के इलाज के लिए उसकी जेब में बीस हजार रुपए रखे थे। जैसे ही वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जयगंज के पास 35 नंबर स्कूल वाली गली में पहुंच गया था तो उसको दबंग किस्म के छोटू यादव उर्फ कालू, प्रशांत व निशांत सहित कुछ अन्य लोगों ने रास्ते में रोककर रंगदारी मांगनी शुरू कर दी है ।

रंगदारी न देने पर पैसे छीनकर उसे बहुत पीटा उमेश कुमार का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसकी जेब में रखें बीस हजार रुपए निकाल लिए। और इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लात- घूंसों से पहले उसे बुरी तरह से पीटा।  फिर बाद में नीचे गिराकर उसके सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला  कर दिया है।

Related posts

पानी के वहाव को रोकते नहर के दोनों किनारों पर उगीं खडी झाडियां तथा पेड़ पौधे

admin

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजघाट मेला स्थल का किया निरीक्षण

admin

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने हरपालपुर थाने के भवन का किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment