August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के गोदाम में लगी भीषण आग बिस्कुट-कुरकुरे समेत लाखों का जला सामान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ )

लखनऊ के गोमती नगर में शुक्रवार सुबह गंगोत्री बिहार, खरगापुर स्थित श्रीबाला जी डिस्ट्रीब्यूशन के गोदाम में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना सुबह 8:31 बजे फायर स्टेशन पर मिली। सूचना पर FSO गोमती नगर सुशील कुमार 2 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गए है और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है मौके पर आग की गंभीरता बढ़ी तो अतिरिक्त फायर टेंडर मंगाए गए। हजरतगंज, पीजीआई और इंदिरा नगर से तीन और फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए है । इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू हो सका।

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू हो पाया जानकारी के मुताबिक यह गोदाम ग्राउंड, बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर का बना हुआ है। आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने फर्स्ट फ्लोर और बेसमेंट में भी जांच करके पूरी तरह से आग को बुझा दिया गया है । यह अभियान लगभग तीन घंटे तक चलता रहा है ।

Related posts

कई जगह पाकिस्तान का पुतला फूंक – कैंडिल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धांजलि दे , पहलगाम आतंकी हमले का सरकार से करारा जवाब देने की लोगों ने मांग की

admin

लखनऊ में केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर सुसाइड करने की कोशिश की :

admin

समस्या समाधान हेतु सीएम को भेजा जायेगा ज्ञापन

admin

Leave a Comment