October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

लखनऊ के बाद अब बाराबंकी में बाघ की दस्तक, गांवों में दहशत का माहौल.. वन विभाग अलर्ट

भास्कर न्यूज संवाददाता

26 फरवरी 2025

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब बाराबंकी में भी बाघ दिखने की खबर ने सनसनी फैला दी है। वहीं राजधानी लखनऊ में दो महीने बाद भी एक बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

तालाब के पास टाइगर देखा गया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बाराबंकी (Barabanki News) के कुर्सी थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव में तालाब के पास बाघ देखे जाने की खबर ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं और रात में घरों से बाहर निकलने में भी लोग भय महसूस कर रहे हैं।

वन विभाग ने शुरू की जांच, टीम सतर्क:-

वीडियो वायरल होते ही वन विभाग ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया। देवा वन क्षेत्र अधिकारी मयंक सिंह ने वन दरोगा प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई और टाइगर के पैरों के निशान और अन्य प्रमाणों की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों से वन विभाग की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.. सतर्क रहें और यदि किसी भी जंगली जानवर को देखें तो तुरंत स्थानीय पुलिस या वन विभाग को सूचना दें। फिलहाल वन विभाग की टीम वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और इलाके में कड़ी नजर बनाए हुए है। इससे पहले भी यूपी के कई जिलों में बाघों के बढ़ते खतरे से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Related posts

सामूहिक विवाह में 172 जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला तो एक हो गए  

admin

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से दहेज जैसी कुरीतियों पर लगाम लगी है :-रजनी तिवारी

admin

अचानक लापता हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन की गुमशुदी दर्ज

admin

Leave a Comment