October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

लाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की संख्या सबसे कम होने पर बिलग्राम, पिहानी व बेहदर के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना का लंबित भुगतान जल्द कराया जाये। भुगतान की नियमित समीक्षा की जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सासालय, एमओआईसी हरपालपुर के स्तर पर काफ़ी भुगतान लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जतायी तथा रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2024 तक के सभी लंबित भुगतान अगले तीन दिन में कराये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आभा आईडी बनाने का कार्य तेजी से कराया जाये। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लायी जाये। टीकाकरण की कवरेज बढ़ाई जाये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

ईरिक्शा चालक ने हिम्मत के साथ समझदारी से काम ले , कराईं चुराई गई साउंड मशीनें

admin

सौ -वें – बर्ष में प्रवेश करने पर आरएसएस द्वारा साहसिक मोटरसाईकिल एवं साइकिल यात्रा आयोजित कर,किया नगर में भ्रमण

admin

Leave a Comment