October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

शादी के चौथे दिन ही विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया)

औरैया में एक विवाहिता की शादी चौथे दिन में ही मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। बेटी की शादी के बाद मायके वाले आज चौथी चढ़ाने आ रहे थे, मायके में सभी तैयारियां हो रही थी बेटी के स्वागत में। अचानक ही बेटी की मौत की खबर से सबको झकझोर दिया। नव विवाहिता का शव शादी के चौथे ही दिन फंदे पर लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों की सूचना पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे तब पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ससुरालिजन मौके से फरार हो गए ।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर निवासी मनोज कुमार की बेटी हिमानी 19 की शादी पांच नवंबर को करके का पुरवा निवासी शिवम के साथ हुई थी। भाई हेमंत ने बताया- शुक्रवार रात नौ बजे बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। सोमवार को वह लोग चौथी की रश्म पूरी करने आने वाले थे।

Related posts

आमजन की संतुष्टि ही उनका अंतिम लक्ष्य है। नये वर्ष में वह और उनकी टीम नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी :-जिलाधिकारी

admin

सर्वाेदय विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को लगाया जायेः सीडिओ

admin

रायबरेली में स्कूली बसों का फिटनेस:जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Bhaskarnews

Leave a Comment