September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी
हरदोई (लक्ष्मीकांत पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता की औचक समीक्षा की। उन्होंने कुछ शिकायतों की निस्तारण आख्या को स्वयं पढ़ा तथा कोटे से सम्बंधित एक शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता ठीक न होने व राशन कोटेदार के चयन में लापरवाही पर पर उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी व उपायुक्त मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी को कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राशन की खाली दुकान का प्रस्ताव 29 अक्टूबर तक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायत अपलोड करने से पहले एल1 से चर्चा अवश्य कर ली जाये। आख्या के साथ सम्बंधित फोटो भी अपलोड की जाएं। इस अवसर पर आईजीआरएस प्रभारी उपजिलाधिकारी तान्या सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महाशिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा में लगा शिव भक्तों का तांता

admin

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना

admin

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के किये जायें प्रयास : डीएम

admin

Leave a Comment