October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

वार्षिक परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वार्षिक परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कछौना(हरदोई) (संवाददाता)जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज दलेल नगर में वार्षिक परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई जिसमें 13 विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। इसमें बच्चों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया। इसमें 100 मीटर की दौड़ 200 मीटर दौड़ खो-खो कबड्डी आदि खेल शामिल थे।

जय सुभाष के बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले कक्षा 9 के सोनू, कक्षा 10 के सनी, कक्षा 11 के ललित, कक्षा 9 कुसुम मौर्य, कक्षा 9 किरण, कक्षा 12 रंजना प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान कक्षा 9 अमन सिंह, कक्षा 10 सुजीत यादव, कक्षा 12 रितेश मौर्या, कक्षा 9 उल्फत, कक्षा 10 सोनी, कक्षा 12 मुस्कान, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र कक्षा 9 सलमान, कक्षा 10 सचिन चौरसिया, कक्षा 11 सप्तम वर्मा, कक्षा 8 विजयलक्ष्मी, कक्षा 10 राधा, कक्षा 12 राजकुमारी शामिल रहे। इन बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रतनलाल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर एआरपी नीलिमा, जय सुभाष के प्रबंधक राम मिलन सिंह, प्रधानाचार्य मनीष सिंह मानू, अमृतलाल शर्मा, राकेश कुमार सिंह, श्याम जी प्रजापति, शारदा प्रसाद वर्मा, रामखेलावन, सुशील शर्मा, अंकित विश्वकर्मा, सतीश सिंह, मछलेन्द्र वर्मा, सौरव राठौर, सतीश प्रजापति, परशुराम, श्याम सिंह, नेहा देवी, अंकित विश्वकर्मा, पूर्णिमा गुप्ता, शीलू यादव, सुधा राठौर, नीतू विश्वकर्मा, शाहिना बानो, शिल्पी, साइना बानो, अंजली शर्मा, अनीता, अलका शर्मा, रीती, शारदा देवी स्टाफ मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों का स्टाफ जिसमें अवधेश प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, शेखर गुप्ता, मंजूलता, वीरेंद्र कुमार, प्रतीक अस्थाना, रामचंद्र, रविंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, मधुबाला, अरविंद कुमार, प्रिंस सिंह, रश्मि सिंह, मीनाक्षी वर्मा, ज्योति गुप्ता, अंजली देवी, रेखा वर्मा, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

admin

अमेठी के सीएचसी गौरीगंज पहुंचे सीडीओ ने फायर उपकरणों को किया चेक

admin

Leave a Comment