September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी lसंपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हैदरगढ़ में हुआ संपन्न, डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी, हैदरगढ़ तहसील समाधान दिवस में कुल 206 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, हैदरगढ़ तहसील में डीएम सत्येन्द्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया प्रार्थना पत्र,

हैदरगढ़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान कुल 206 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें कि राजस्व विभाग से 132 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से 22 प्रार्थना पत्र, विधुत विभाग से 07 प्रार्थना पत्र, पूर्ति विभाग से 04 प्रार्थना पत्र, खंड विकास विभाग से 14 प्रार्थना पत्र, चकबंदी विभाग से 02 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से 21 प्रार्थना पत्र आये थे, जिसमें चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये,
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम सत्येन्द्र कुमार ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागीय टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय, संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें, साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबीय जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें, शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं कर उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें, निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,

Related posts

विविधिताओं की अनोखी झलक के साथ आयोजित हुआ काव्य समारोह

admin

केंद्र सरकार की योजना पर पानी फेर रहा मेधा इंजीनियरिंग

admin

लखनऊ के दिलजीत की एंट्री, टिकट ब्लैकमेलिंग पर लगाये आरोप

admin

Leave a Comment