October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महिला व पुरुष वर्ग की आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कायमगंज के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

महिला व पुरुष वर्ग की आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कायमगंज के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में कायमगंज के प्रतिभागियों ने अपनी दमखम का परिचय देते हुए भारोत्तोलन कला का बेहतर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के रुटौल गांव में युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सब जूनियर बालिका वर्ग में 45 केजी भार वर्ग में आवंतिका प्रथम रही। 55 किलो भार वर्ग में सोनम प्रथम, मोनम द्वितीय रही। 59 किलो भार वर्ग में बबली प्रथम रही। जूनियर 49 किलो भार वर्ग में ब्लाक शमसाबाद की संजना प्रथम, 55 किलो भार वर्ग में दीक्षा प्रथम रही। 64 किला भार वर्ग में जूली प्रथम रही। सीनियर बालिका वर्ग 45 किलो भार वर्ग में नवाबगंज की शिवानी प्रथम रही। 49 किलो भार वर्ग में अनुष्का प्रथम व गोल्डी द्वितीय रही। 55 किलो भार वर्ग में ब्लाक शमसाबाद की शिवानी यादव प्रथम, 59 किलो भार वर्ग में नेहा प्रथम, 64 वर्ग भार वर्ग में निधि प्रथम रही। पुरुष वर्ग में सब जूनियर वर्ग में 49 किलो भार वर्ग में विष्णु प्रथम रहे। 55 किलो भार वर्ग में वीरेंद्र प्रथम, 63 किलो भार वर्ग में अरबाज प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में 67 किलो भार वर्ग में फर्रुखाबाद के मेंहदी हैदर जाफरी प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में 61 किलो भार वर्ग में शंकर राखे प्रथम, 73 किलो भार वर्ग में आकाश प्रथम, 81 किलो भार वर्ग में रितिक यादव प्रथम रहे। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियांे को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ब्लाक के बीआई पुष्पेंद्र यादव, राजेपुर ब्लाक के बीआई जीतू, जिला भारोतोल्लन संघ के सचिव पंकज यादव, एलवाई डिग्री कालेज के वेट लिफ्टिंग कोच सत्यपाल सिंह चौहान आदि खेल कला प्रेमी तथा दर्शक उपस्थित रहे ।

Related posts

योग प्रशिक्षकों की अवशेष तैनाती का कार्य जल्द पूरा किया जाये:-डीएम

admin

किसानों के दो संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्यूवेल विजली बिल ,कुंभ मेला सहित अन्य मांगों से कराया अवगत

admin

लोकतंत्र की हत्या करने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा: ब्रजेश पाठक

admin

Leave a Comment