October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मोबाइल रिकवरी टीम ने 365 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किया सुपुर्द

मोबाइल रिकवरी टीम ने 365 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किया सुपुर्द

भास्कर न्यूज़

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

बाराबंकी l बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन पर सर्विसलॉन्ग सेल प्रभारी बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा आज शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए 110 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल कीगई है l बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया l

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दिनेश कुमार सिंह बताया कि 10/ 01 /2025 को स्वाट सर्विलांस की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम कर करीबन 15 लाख 50 हजार कीमत के 110 खोए हुए एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है l

एसपी श्री सिंह ने बताया कि मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा वर्ष 2024 से अब तक 50 लाख 50 हजार कीमत के 365 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुके है l

शुक्रवार को जब पुलिस लाइन बाराबंकी के सभागार में एसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामी को सुपुर्द किए गए l तो अपने खोए हुए क़ीमत मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल फोन स्वामियों के चेहरे खुशी से दमक उठे l इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह , व क्षेत्राधिकार सदर अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे l

Related posts

फायर एंड सेफ्टी NOC के बिना धडल्ले से चल रहा अस्पताल,NICU में भर्ती 14 बच्चे

admin

योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बम्पर ऑफ़र दिए जा रहे – आम आदमी पार्टी

admin

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया कायमगंज की बेटी को सम्मानित

admin

Leave a Comment