March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सिलेंडर से कर रहे थे रीफिलिंग, हुआ हादसा, परिवार सहित जिला अस्पताल रेफर

*सिलेंडर से कर रहे थे रीफिलिंग, हुआ हादसा, परिवार सहित जिला अस्पताल रेफर*

रिपोर्ट- अनुपम कुमार

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे दादरा मे गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर से संदिग्ध परिस्थितियों मे लगी आग से एक छप्परनुमा मकान जल कर खाक हो गया आग बुझाते समय दम्पति सहित चार बच्चे आंशिक रूप से झूलस गये जिन्हे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गुरुवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे दादरा मे उस समय अफरातफरी मच गयी जब गांव के शमशुद्दीन उर्फ़ अन्ना पुत्र मुनीर अहमद के छप्परनुमा मकान एकाएक आग का गोला बन गया आग की बढ़ती लपटो को देख भयभीत ग्रामीणों ने डायल 112 सहित अग्निशमन विभाग को सूचना दी ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग काबू न होने पर तहसील रामसनेही घाट एव नवाबगंज की पहुंची दमकल की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया इस दौरान शमशुद्दीन के घर की समस्त ग्रह गृहस्थी जलकर राख हो गयी। आग बुझाने के दौरान शमशुद्दीन की पत्नी की पत्नी 40 वर्षीय फ़रीदा व शमशुद्दीन गंभीर रूप से झूलस गये वही आग की चपेट मे आने से 12 वर्षीय आफ़ताब आलम, 7 वर्षीय आलिया बानो 5 वर्षीय जुड़वा नूर आलम, महताब आलम भी आंशिक रूप झूलस गये सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव लाया गया जहां से फ़रीदा व शमशुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आग की लपटे डर गये ग्रामीण

गुरुवार को करमुल्लापुर निवासी शमशुद्दीन पुत्र मुनीर के घर से उठती लपटो को देख सभी ग्रामीण डर गये आग कैसे लगी जिसको लेकर भी कानाफुंसी हो रही है घायल दम्पति के मुताबिक फ़रीदा सुबह खाना बना रही थी गैस सिलेंडर का पाईप फट जाने से आग लग गयी वही कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे थे कि शमशुद्दीन घरेलू गैस सिलेंडर के रिफलिंग का काम करता था जो दादरा गैस एजेंसी से सिलेंडर लाकर छोटे सिलंडरो मे रिफलिंग करता था। बहरहाल दुर्घटना मे घायल दम्पति का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

Related posts

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर

admin

जेसी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा तथा श्रवण यंत्र कराए उपलब्ध

admin

महिला अपराधों सम्बंधित शिकायतो में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलम्बित

admin

Leave a Comment