August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जेसी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा तथा श्रवण यंत्र कराए उपलब्ध

जेसी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा तथा श्रवण यंत्र कराए उपलब्ध
कायमगंज /फर्रुखाबाद5 अक्टूबर
जेसी द्वारा आयोजित चिकित्सा कैंप में लगभग 250 – से – 300 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया । यह परीक्षण E N T विशेषज्ञों द्वारा करके सभी को पांच दिन तक सेवन करने के लिए निशुल्क दवा दी गई । इसी के साथ ज्यादा आवश्यकता वाले लोगों में से 47 मरीजों को मुफ्त श्रवण यंत्र दिए गए । शेष26 प्रभावित लोगों को विजयादशमी के बाद बुलाकर कान की मशीन दी जायेंगी । शिविर का उद्घाटन प्रांशु दत्त ने किया । जबकि कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्रदान किया गया । सहयोग कर्ताओं तथा कार्य संपादन में विशेष रुचि लेने वाले सभी लोगों का शिविर आयोजक के ताऊ लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया । वहीं इस मानवता के कार्य को अपना आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन देने वाले एवं सहयोग कर्ता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मनोज कौशल ,अभिषेक अग्रवाल , सुधाकर दुबे, संजय बंसल, संजय अग्रवाल, डॉक्टर अक्षत रस्तोगी ,अनुभव रस्तोगी ,अभिषेक महेश्वरी, प्रियंका अग्रवाल, विशाल गुप्ता, राजन गुप्ता, अनूप अग्रवाल , राघवेंद्र रस्तोगी इन सभी जेसी का आयोजक जेसी प्रतीक अग्रवाल नेआभार व्यक्त किया ।

Related posts

कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मंत्री असीम अरुण ने किया स्वागत

admin

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

admin

प्रेम प्रसंग से युवक ने तय किया फांसी के फंदे तक का सफर

admin

Leave a Comment