August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर0
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)लाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ उर्वरक वितरण के सम्बन्ध में समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि वितरण केंद्रों को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक खुला रखा जाये ताकि लम्बी लाइनें न लगें। वितरण केंद्रों पर व्यवस्था बनाये रखने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाई आवश्यकतानुसार ही खाद लें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद की जमाखोरी कही भी न होने दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास -जब तक फंदे पर झूल पाता तब तक परिजनों ने देखा और नीचे उतार लिया

admin

दबंगों ने किसान को पीटकर छीना ट्रैक्टर, विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया हमला

admin

पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

admin

Leave a Comment