October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

स्कॉर्पियो कंटेनर से टकराई; एक्सप्रेस-वे पर टीचर दूल्हे, पिता-भाई की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी ( लखनऊ)

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में  दूल्हे, उसके बिजनेसमैन पिता और भाई की मौत हो गई। तीनों बिहार के गया जिले के रहने वाले थे।

गाजियाबाद से तिलक का सामान खरीदकर अपने घर जा रहे थे। स्कॉर्पियो से 8 लाख रुपए कैश, 5-6 लाख रुपए के गहने और शादी के कपड़े, गिफ्ट पैक मिले हैं।

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। रविवार सुबह 6 बजे एक्सप्रेस-वे पर काकोरी थाना के टोल प्लाजा के पास हुआ। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।

Related posts

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गणो द्वारा कृषि अधिकारी एवं सहकारिता अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई

admin

मारपीट में एक घायल पुलिस को दी गई तहरीर

admin

बाल विकास परियोजना अधिकारी का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

admin

Leave a Comment