October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

नाबालिक बेटी ने बाप पर लगाया बलात्कार का आरोप

भास्कर न्यूज एजेंसी –
(तहसील संवाददाता – जयपालसिंह यादव की रिपोर्ट )
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ किए गए दुष्कर्म की  कहानी , रिश्तों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है । उसके अनुसार पीड़ित नाबालिक बेटी पिता की करतूतों से आहत मां के साथ थाना पुलिस के पास पहुंची थी । जहां पिता की काली करतूतों का रोना रोते हुए उसके द्वारा किए गए घोर निदंनीय दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी । पीड़ित बेटी की मां द्वारा दी गई लिखित तहरीर में दुष्कर्म का खुला आरोप लगाया गया है । उसके अनुसार बेटी की मां का कहना है कि उसका पति बहुत ही ज्यादा शराबी तथा अय्याश किस्म का आदमी है ।

मां ने कहा कि लगभग 2 साल पहले उसके इसी पति ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से मैं अलग रह रही हूं । मेरी13 बर्षीय बेटी ने मुझे फोन पर रोते हुए बताया की पिता ने ही रात को उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और कमरे में खींच ले गया । जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर भर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । यह बात सुनते ही मैं तुरंत घर पर पहुंची । जहां मेरी बेटी ने रोते हुए मुझे घटना की सारी जानकारी दी । महिला ने दी गई तहरीर में बेटी को न्याय दिलाने के साथ ही दुष्कर्मी पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कठोर कार्यवाही करने की मांग की है । पुलिस ने पीड़ित बेटी को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया । बताया गया कि दुष्कर्मी पिता दुष्कर्म की पुलिस से की गई शिकायत की भनक मिलते ही घर से भाग गया है l

Related posts

नशे के दुष्परिणामो से छात्रों को किया जागरूक शिक्षकों को जिला अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी ने शपथ दिलाई

admin

श्रीराम के राजगद्दी महोत्सव के साथ संगीतमय मानस पाठ सम्पन्न हुआ है

admin

खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चो ने भक्ति गीत और राजस्थानी नृत्य किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment