October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

भारत सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिये संकल्पबद्ध:-डा0 अशोक कुमार

हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक)
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर जम्मोत्सव पखवाड़ा में मंगलवार को पशुपालन विभाग ने 50 गांवों की दलित बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाये । शिविर में 14400 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मवेशियों को पेट के कीड़े की दवा, रोगों से बचाव के लिये टीकाकरण, स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिये मिनरल मिक्चर का पाउडर भी वितरित किये गये एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर ग्रामीणों के साथ माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब के कार्यों, संघर्षों और समाज सुधार के लिये किये गये प्रयासों की चर्चा की गयी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह, कृषि उप निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी के साथ कृषि प्रक्षेत्र पर पशुपालकों एवं कृषकों के साथ चर्चा की गयी। डा० सिंह ने कहा कि भारत सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिये संकल्पबद्ध है, जिसके लिये किसानों को खेती के साथ पशुपालन भी करना चाहिये । पशुपालन से दूध उत्पादन से आमदनी बढ़ेगी साथ ही उनके गोबर से तैयार कम्पोस्ट खाद से खेती की लागत में कमी आयेगी तथा प्राकृतिक खेती को बढावा मिलेगा। उप निदेशक कृषि ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि और पशुपालन पद्धति अपनानी चाहिये ।
गांवों में लगाये गये शिविरों में पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालकों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा, दवा वितरण के साथ ही बच्चों को टॉफी, बिस्किट, कलम और कापी भी वितरित की गयी। कई स्थानों पर पशुपालन विभाग की टीम ने बाबा साहब के जन्मोत्सव के क्रम में केक भी काटे।

Related posts

लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

admin

विविधिताओं की अनोखी झलक के साथ आयोजित हुआ काव्य समारोह

admin

क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ

admin

Leave a Comment