July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई के 155ग्राम प्रधानो को डीएम ने किया सम्मानित

हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में चयनित टीबी मुक्त 155 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। संडीला, सांडी, हरपालपुर व माधोगंज विकास खण्ड में टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने इन विकास खण्डो के अधीक्षकों को सम्मानित किया। सिरौली के ग्राम प्रधान को लगातार ग्राम को टीबी मुक्त रखने पर रजत पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी ने एक महिला प्रधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। दो टीबी चौम्पियन कोथावां के साहुल कुमार व गोल्डी राजपूत को सम्मानित किया। सबसे अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अन्त में जिलाधिकारी ने कुछ टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जन जन तक सत्संग के माध्यम से पहुंच रहे पंकज जी महाराज

admin

विश्व शक्ति बना देश तो हिन्दी बनेगी विश्व भाषा

admin

लोगों की पीड़ा को दूर करना ही सुशासन है :-मंगला प्रसाद

admin

Leave a Comment