October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई के प्रभारी मंत्री अरुण असीम ने जरुरतमंदो को वितरित किये कम्बल

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज नगर पालिका सभागार में प्रभारी मंत्री असीम अरुण द्वारा निर्धन परिवारों को कम्बल वितरित किये। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर व साल उढ़ाकर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार लोगों की सहायता के हर समय उनके साथ खड़ी है। सरकार पूरी तरह से इस बात के लिए कृत संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूख व ठण्ड से न मरे। कोई खुले में न सोये। अच्छा परिवार वहीं है जहाँ भाई एक दूसरे का ख्याल रखें और अच्छा समाज वहीं है जहाँ हर कोई एक दूसरे का ख्याल रखे। ठण्ड से बचाव के लिए रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था की गयी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुख सागर मिश्र मधुर ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा शंकर लाल लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भगवान के भजन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं है

admin

नर्स के इंजेक्शन लगाते ही युवक की हुई मौत

admin

जरूरत मंद गरीब व असहायों को गर्म वस्त्र तथा अन्य सामिग्री वितरित कर की सहायता

admin

Leave a Comment