October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई:-ढीले व जर्ज़र बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने बिजली विभाग को दिये निर्देश

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि ढीले व जर्ज़र बिजली के तारों को ठीक किया जाये। दुर्घटना की सम्भावना वाले क्षेत्रों में बोर्ड लगवाए जाएं। रेड जोन चिन्हित किये जाएं। दुर्घटना के मामले में सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाई जाये। किसी दुर्घटना के मामले में पीड़ित परिवार को सहायता देने में देरी न की जाये। पीओ नेडा को निर्देश दिए कि पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। सोलर प्लांट लगाने के कार्य में तेजी लायी जाये।वेंडरों को उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर जल्द सोलर प्लांट लगाने की कार्रवाई की जाये। ग्राम पंचायतों में कैम्प लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, एसई विद्युत रमेश चंद्रा व पीओ नेडा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एडवोकेट चंदन कुमार वर्मा ने समरसता भोज डफरापुर चौराहे पर आयोजित किया गया

admin

रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

admin

विश्व शक्ति बना देश तो हिन्दी बनेगी विश्व भाषा

admin

Leave a Comment