October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

हिंदू तथा मुस्लिम त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ ने की सहयोग की अपील

भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक क्षेत्राधिकार संजय वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महाशिवरात्रि रमजान एवं होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई । बैठक में मौजूद धार्मिकों एवं व्यापारी नेताओं तथा अन्य लोगों से वार्ता कर समीक्षा की गई । साथ ही लोगों से सुझाव मांगे । त्यौहारों पर नगर की साफ सफाई व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए । साथ ही बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वहीं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वह अपने- अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सर्तकता के साथ फ्लैग मार्च करते रहें। पीस कमेटी बैठक अवसर पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता, सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम,अमित सेठ, उमेश गुप्ता,मनोज कौशल, हाफिज मोहम्मद शाहनूर, सभासद सुनील गुप्ता,प्रमोद शाक्य, संजीव गुप्ता, हिमांशू शर्मा, अनुराग कौशल, फरमान अली खां, मो० परवेज, मनीष अरोड़ा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जनवरी2025 से जून 2025 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तिथियां तय

admin

भारतीय सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा:;

admin

यात्रा पर निकला श्रद्धानलसून का विहिप कार्यालय में भव्य स्वागत

admin

Leave a Comment