October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार कोचिंग संचालक की मौके पर मृत्यु*

कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे (एनएच 731) पर मेट्रो रेस्टोरेंट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोचिंग संचालक की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार अनुज श्रीवास्तव पुत्र श्रवण श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी बेनीपुरवा रेलवे गंज हरदोई वृहस्पतिवार की दोपहर को अपनी बाइक से ससुराल लखनऊ पत्नी व बच्चों को लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे (एनएच 731) पर मेट्रो रेस्टोरेंट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक कोचिंग सेंटर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक का एक मासूम बालक है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राहगीरों की सूचना पर कछौना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Related posts

आंगनवाडी कार्यकत्रियों पर लाभार्थियों ने तीन महीने से बाल पोषाहार राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप

admin

अधूरे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण अगले माह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लें-सान्या छावड़ा

admin

धूमधाम से मनाया गया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस

admin

Leave a Comment