October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, अनीश यादव,अलका, नरेश चंद्र, लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन

admin

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड का ज़ोरदार स्वागत ,

admin

सरकारी विद्यालय की घटिया बिल्डिंग पर रात्रि में डाले गए लेटर की मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर वीडियो राजेपुर की जांच शुरू

admin

Leave a Comment