October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अम्बेडकर नगर में 33 साल बाद कटेहरी में कमल खिला है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकर नगर)

कटेहरी विधानसभा सीट पर 33 साल बाद कमल खिला है। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 34 हजार वोटों से सपा की शोभावती वर्मा को हराया है। बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 104091 वोट, जबकि सपा की शोभावती वर्मा को 69577 वोट मिले हैं। सबसे कम वोट शत्रुघन (मुलनिवासी समाज पार्टी) को मिले हैं।

मतों की गिनती 31 राउंड में पूरी हुई है । मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 अलग-अलग टेबल पर हुई है।

धर्मराज निषाद ने कहा- कटेहरी की जनता ने मेरा पूरा साथ दिया है। मेरे जैसे गरीब के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया। जनता मेरे साथ थी। बहुत सालों बाद यहां पर बीजेपी जीतीं है।

Related posts

15 दिन वीत गए किन्तु किशोरी मोना के रहस्यमय ढंग से लापता प्रकरण में भूमिगत आरोपियों की तलाश अब तक नहीं कर पाई पुलिस

admin

सीसामऊ सीट पर बीजेपी बना रही मुस्लिम वोटरों में पकड़ 96 बूथों पर मुस्लिमों को बनाया अध्यक्ष

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

Leave a Comment