September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेशलखनऊ

अलीगढ़ में महिला से छेड़छाड़, पति को बेल्ट से पीटा परिजनों ने वहा पहुच कर किया हंगामा

भास्कर न्यूज एजेंसी(अलीगढ़)

पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली की निवासी है। अलीगढ़ में उसके जेठ की शादी थी और शादी में शामिल होने के लिए वह दिल्ली से अलीगढ़ आ रही थी, महिला का आरोप है कि पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली से सवार होने के बाद ही करीब पांच युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर उसके पति से भी गाली गलौज की गई।

महिला का आरोप है कि इस दौरान सब कुछ होता देख कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन बाद में पुलिस को फोन मिलाने की धमकी देने पर आरोपी ट्रेन रुकने पर दूसरे डिब्बे में जाकर बैठ गए। महिला ने बताया कि जैसे ही ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरोपियों ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो उसे लात -घूंसों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा। महिला के चीखपुकार करने पर आरोपी वहां से भाग गए। महिला का आरोप है कि जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उसके पति को ही थाने में बैठा लिया।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावन में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

admin

हाईस्कूल में अंशिका वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया।

admin

भट्ठा मजदूर की मौत – मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

admin

Leave a Comment