October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आयोजित समाधान दिवस में मंडी समिति अधिकारियों से परेशान धान उत्पादक कृषक ने मांगी अन्य प्रांत में धान बेचने की अनुमति

आयोजित समाधान दिवस में मंडी समिति अधिकारियों से परेशान धान उत्पादक कृषक ने मांगी अन्य प्रांत में धान बेचने की अनुमति
– सचिव मंडी समिति को मिली कडी फटकार देनी पडी अनुमति
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्रीय विधायक डा0 सुरभि गंगवार – एसडीएम रबीन्द्रसिंह तथा सीओ संजय आदि समस्याएं सुन रहे थे । उसी समय एक मेहनकश किसान हाथ में कागज लिए फरियाद करने पहुंचा । उसने कहा कि साहव मैं थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव उनासी का रहने वाला हूं मेरा नाम ललित है । उसने बताया कि मैंने अपने खेत में बासमती प्रजाति का धान रोपकर तैयार किया । जिसका उचित विक्री मूल्य स्थानीय मंडियों में नहीं मिल पा रहा था । उसका कहना था कि इसलिए उसने दूसरे प्रांत में लेजाकर अपना धान बेचने की अनुमति देने की गुहार लगाई । जांच हुई बात सत्यापित हो जाने के बावजूद भी सचिव मंडी समिति के कार्यालय के चक्कर लगाता रहा किन्तु परमीशन नहीं दी । इस पर एसडीएम ने तुरंत सचिव को बुलाकर स्पष्टीकरण ले कडी फटकार लगाई । तब जाकर सचिव को होश आया इसके फौरन बाद परेशान रहे किसान को धान विक्रय हेतु ले जाने की अनुमति मिल गई । इसी के साथ 115 शिकायतों में से13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया ।

Related posts

कानपुर में CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर बन रहा खाना:एजेंसी वाले कह रहे नेट नहीं चल रहा

Bhaskarnews

हरदोई में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

admin

सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा, अधिकारी बेखबर

admin

Leave a Comment