October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आशिक मिजाज दबंग युवक ने लड़की से की छेडछाड़ – पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

आशिक मिजाज दबंग युवक ने लड़की से की छेडछाड़ – पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मामला थाना क्षेत्र कंपिल के एक गांव का है । पिता द्वारा पीडित बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित तहरीर दे रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई । पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में आरोप है कि उसकी नावालिग बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने जाती है । अक्सर यह मचचला दबंग उसकी बेटी को रास्ते में रोकने का प्रयास कर छेड़छाड़ करने जैसी हरकतें करता है । जब इसकी शिकायत दबंग के घर वालों से करते हैं । तो वह इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं । आरोप है कि इस बार तो हद ही हो गई ।
दिन रविवार की शाम को दबंग अपने कुछ साथियों के साथ उसके मकान के पास आ गया । जहां उसने घर से बाहर निकल रही उसकी बेटी का हाथ पकड कर खींचने का प्रयास करते हुए छेडछाड़ की, विरोध करते हुए किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर कुछ लोगों के पहुंचने की आहट पाकर आरोपी वहां से भाग गए । इस बार भी दवंग के घर वालों से शिकायत करने पर बे मार पीट करने पर आमादा हो गए । तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । किन्तु आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम अधूरा ही है । जिससे वे खुले आम घूमकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने जैसा संकेत दे रहे हैं ।

Related posts

चीनी मिल के वेट स्क्रवर मेंआई खराबी :

admin

लखनऊ में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर की हत्या

admin

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद से गरीब दिव्यांग शिवकली ने लगाई मदद की गुहार, डीएम ने खोले दिये सभी कल्याणकारी योजनाओं के द्वार

admin

Leave a Comment