October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*उत्तर प्रदेश सरकार फतेहपुर में हुऐ तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं 50- 50 लाख रुपए तत्काल दे – अजय कटियार

फर्रुखाबाद – विगत दिनों फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष सहित उनके भाई एवं भतीजे को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है इस तिहरे हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी भी वहां पर पहुंचे थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया था तब कही जाकर हत्याकांड को लेकर कारवाही हुई थी इस अवसर पर बोलते हुए कानपुर बुंदेलखंड जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि ये जो हत्याकांड हुआ है बहुत ही निंदनीय है मैं मौजूदा सरकार की घोर भर्त्सना करता हूं इसी अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि आज हमने राष्ट्रीय आवाहन पर जो मांगे रखी गई है उनको लेकर के धरना प्रदर्शन किया है और एक ज्ञापन आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नाम द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जी को दिया है जिसमें जिसमें फतेहपुर हत्याकांड में वादी परिवार को सुरक्षा सहित नौकरी एवं 50-50 लाख रुपए देने को कहा है इसी के साथ श्रीमान जिला अधिकारी महोदय जी को कुछ क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जिसमें प्रमुख रूप से जनपद फर्रुखाबाद के सीएमओ को लेकर के ज्ञापन दिया जिसमें कहा है कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है जिसमें विशेष रूप से राजेपुर सीएचसी में बिना रुपए दिए कोई कार्य नहीं होता है यदि इन सब की शिकायत सीएमओ से की जाए तो सीएमओ साहब की भाषा शैली अत्यंत निंदनीय है श्री मान जिलाधिकारी महोदय जी से निवेदन किया है कि इनकी शिकायत शासन से करके जनपद से बाहर स्थानांतरित किया जाए इसी के साथ सिनोडापृथ्वी एवं बराकेशव की चकबंदी को लेकर के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यहां दोनों ग्रामों में वोटिंग के आधार पर चकबंदी निरस्त की जय है यहां पर तत्काल प्रभाव से 6(क) की कारवाही सुनिश्चित की जाए यदि ऐसा नहीं होता है तो 15 मई को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा |
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, सुशील दीक्षित बाबा जी, पुजारी कटियार,मुकेश शर्मा, अनीस सिंह,संजय यादव,प्रदीप यादव, शिवराम शाक्य,बबलू खटीक,सतीश कठेरिया,राजेश,बिमलेश शाक्य,अजीत सोमवंशी,अभिषेक कटियार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

Related posts

कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ी:दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला

admin

पेशनरो के लिए दरवाजे सदैव खुले रहेंगे :-डीएम

admin

:जयपुर में कॉस्मेटिक शॉप में माचिस की रोशनी में की वारदात; चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने-

Bhaskarnews

Leave a Comment