October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

फतेहपुर बाराबंकी |
एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार थाना कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत हसनपुर टांडा गांव में हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गांव निवासी महफूज और उनकी पत्नी गांव में मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी 6 साल की बेटी नुसरत और एक साल की आयशा थीं। खेलते समय आयशा पानी से भरे टब में गिर गई।महफूज के भाई मतलूम को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत बच्ची को अपनी पत्नी के साथ बाइक से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।मतलूम ने फोन कर महफूज को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए।

Related posts

दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज

admin

अधिवक्ता बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया उग्र आंदोलन कानून मंत्री मुर्दाबाद के लगाए नारे

admin

भरभरा कर गिरी स्कूल की दीवार हादसा टला

admin

Leave a Comment