October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी हुई फेल इण्डिया ने मारी बाजी

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी हुई फेल इण्डिया ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज़ खेल जगत संवाददाता
23 फरवरी 2025

फर्रुखाबाद, भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से पूर्व आईआईटी बाबा ने जो भविष्यवाणी की थी कि दुबई में पाकिस्तान जीतेगा वह भविष्यवाणी पूरी तरह से फेल हुई है भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया और भारत का परचम लहराया। यह भारत के लिए बहुत गौरव की बात है बताते चलें की महाकुंभ से प्रसिद्ध हुए आई आई टी बाबा कुछ ही दिनों में भविष्यवाणी वक्ता बन गए थे उनके करियर की शुरुआत होने से पहले ही अंत हो गया । जहां लोग उनके भविष्यवाणी पर कयास लगा रहे थे वह पूरी तरह से शून्य हो गई । भारत के लोगों में उनके इस बयान से काफी रोश व्यास था भारतीय बल्लेबाजों ने उनके बयान को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया । आज खेले जा रहे हैं इंडिया-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी पाकिस्तान के द्वारा खेली गई जिसमें उन्होंने 241 रन ही बना पाए जवाब में भारत के किंग कोहली द्वारा शानदार शतक लगाते हुए भारत ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया और पाकिस्तान को बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ी। बाबा के पाखंड पर भीम आर्मी के जिला प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि युवाओं को पाखंड में नहीं पढ़ना चाहिए। बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए । बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़े गा, इसीलिए सभी को पाखंड में न पडकर शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए।

Related posts

ये मणिपुर नहीं यह UP का सीसामऊ है वोटिंग के बीच 3900 जवान तैनात, 5 ड्रोन से निगरानी- अखिलेश

admin

परिजनों की खामोशी से छात्रा की मौत बनी रहस्य,सड़क किनारे नाले में मिला शव

admin

गरीब के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख – तबाही का मंजर देख बिलख पड़ीं महिलाएँ

admin

Leave a Comment