June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार व बालामऊ को तहसील बनाने की रखी मांग

कछौना(हरदोई) सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सोमवार को विधानसभा बालामऊ की ज्वलंत समस्या दो विकासखंड कछौना व कोथावां को जोड़ने वाला रास्ता ग्राम कोरिहाना (हथोड़ा )से ग्राम कमलापुर जाने वाली सड़क मार्ग कच्चा व गड्डायुक्त है। वहीं इस मार्ग के मध्य बेहटा नाला पर पुलिया का निर्माण काफ़ी नीचे है। बरसात के समय के पानी का बहाव पुलिया के ऊपर से होता है। ग्रामीणों का आवागमन बिल्कुल बंद हो जाता है। जिसमे आवागमन के समय इमरजेंसी सेवायें प्रभावित होती हैं। ग्रामीण दशक से बेहटा नाला पर पुलिया का उच्चीकरण व सड़क के निर्माण की मांग कर हैं। जनहित में दोनों कार्य होना आवश्यक है।

दूसरी मांग संडीला तहसील में कछौना ब्लॉक में तहसील बनाए जाने की क्षेत्र बालामऊ जंक्शन जुडा हैं। यहां से पौराणिक स्थल नैमिषारण्य व मिश्रिख तीर्थ को श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। 2 लाख से ज्यादा आबादी है। 41 ग्राम सभाएं एक नगर पंचायत कछौना पतसेनी है। आबादी व क्षेत्रफल काफी महत्वपूर्ण है। बालामऊ को तहसील बनाए जाने से विकास की नई दिशा मिलेगी। आमजनमानस की पुरजोर मांग बालामऊ को तहसील बनाने की है। शिक्षा, पर्यटन, कृषि, यातायात, विकास की नई दिशा मिलेगी। सदस्य विधान परिषद लगातार जनहित के मुद्दे शासन प्रशासन में उठाते रहे हैं।

Related posts

ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

अयोध्या में 2 युवतियों की हुई मौत

admin

राजमिस्त्री हत्याकांड का स्थलीय निरीक्षण कर एसपी ने मृतक के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

admin

Leave a Comment