October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में दो माह की बच्ची को कोई शक्ति माता मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़कर चला गया है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर )

कानपुर में शुक्रवार को दो महीने की बच्ची को कोई घर के बाहर छोड़कर चला गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला। देखा कि कपड़े में लपेटी हुई बच्ची चबूतरे है। दंपती ने बच्चे को सीने से लगाया और मोहल्ले के लोग भी जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई है। बच्ची को हैलट के बाल रोग विभाग में एडमिट करवा दिया   है।

पुलिस CCTV खंगाल रही हरबंशमोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया की शक्ति माता मंदिर’ हरबंशमोहाल के बगल में साहू परिवार रहता है। साहू के घर के बाहर चबूतरा बना है। दोपहर को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला, तो दंग रह गया है ।

कपड़े में लिपटी हुई दो महीने की बच्ची बिलख रही थी। परिवार की सूचना हरबंशमोहाल थाना और डायल-112 पर दी। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है।उधर, हैलट में डॉक्टरों ने बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ्य बना दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है। भूख की वजह से वह बिलख रही थी।

मेडिकल स्टाफ की आंखें नम हो गई मां तो कलेजे से लगाकर पालती है, दुलार करती है, बार-बार नजर भी उतारती है। मामूली सर्दी-खांसी होने पर रात-रातभर जगती  रहती है। मजाल है कि उसके सामने कोई कुछ कह दे, सारी दुनिया से लड़ जाती है। फिर आखिर इन मासूमों की क्या खता जो जन्म देने के बाद इनकी जन्मदाता छोड़कर चुपचाप चली गई।

Related posts

कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,

Bhaskarnews

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

Bhaskarnews

पेंट्स की दुकान का दुकानदार बीबी संग करोड़ों लेकर हुआ फरार

admin

Leave a Comment