September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

कार लेंटर मशीन में हुई भिड़ंत तीन लोग हुए घायल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मिश्रौली गांव के पास देर रात तक एक तेज रफ्तार कार ने लेंटर मशीन और ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मशीन पलट गई।और उस पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब लेंटर डालने के बाद मशीन और ट्रैक्टर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर करीब 10 लोग बैठे थे। ट्रैक्टर जैसे ही केपीएस स्कूल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण लेंटर मशीन बीच सड़क पर पलट गया ।
हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें जीतलाल (पुत्र मोहन), दिलीप (पुत्र पल्लन), नीरज का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अमेठी सीएचसी पहुंचे। वहां सभी का इलाज चल रहा है।।

पुलिस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ट्रैक्टर और कार को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच जारी है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना की है।

Related posts

फर्रुखाबाद में सीएमओ ने निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण किया:

Bhaskarnews

घायल विद्युत संविदा कर्मी मामले में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

admin

लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी बोलेरो ने डिवाइडर पर चढ़कर सो रहे मजदूर को रौंदा:

Bhaskarnews

Leave a Comment