October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

किसान कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा चलायी जा रही हितकारी योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें :आशीष सिंह

किसान कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा चलायी जा रही हितकारी योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें :आशीष सिंह

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)जनपद हरदोई में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड बिलग्राम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि आशीष सिंह आशू, विधायक, बिलग्राम-मल्लावाँ द्वारा अधिकारियों के साथ गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी धान कय केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीददारी होगी। प्रदेश सरकार की मंशा है कि हमारे किसानों को अपनी फसलों का अधिक से अधिक मूल्य मिले। हमारा किसान समृद्ध हो, खुशहाल हो इसके लिए प्रदेश सरकार एवं हम सभी प्रयासरत है। सरकार द्वारा कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त फसलों के बीज निशुल्क मिनीकिट्स एवं 50 से 90 प्रतिशत पर उपलब्ध करा रही है इसके लिए किसान को कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर मौके पर पी०ओ०एस० मशीन में अगूंठा लगाकर अनुदान पर बीज प्राप्त कराया जा रहा है। किसान भाई कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा चलायी जा रही हितकारी योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा बच्चों एवं माँ के लिए अन्न प्रासन, गोद भराई कार्यक्रम के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही है। डा० नन्द किशोर उप कृषि निदेशक, हरदोई द्वारा किसानों को विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सोंलर पम्प योजना, बीजों पर अनुदान योजना, कृषि यंत्रो पर अनुदान की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने किसानों को अपनी फसलों की लाइन से बुवाई एवं रोपाई तथा सन्तुलित मात्रा में उवर्रक का प्रयोग करने की सलाह दी तथा किसानों को दलहनी, तिलहनी एवं फसलों से सम्बन्धित कीट एवं रोग नियंत्रण एवं आगामी रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों के लिए खेत की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। उन्होने किसानों से अपील की कि वह अपने खेतो में फसल अवशेष (पराली) को न जलाये बल्कि फसल अवशेष/पराली को नजदीकी गौशालाओं में पराली दो खाद लो योजनान्तर्गत अपनी पराली को देकर गोबर की खाद प्राप्त करे। डा० सौरभ कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी, बिलग्राम द्वारा किसानों से पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणाम एवं पराली प्रबन्धन पर चर्चा की गयी।
उपरोक्त की तरह विकास खण्ड टड़ियावां में विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लल्ला सिंह, अनुपन मिश्रा, मा० विधायक प्रतिनिधि, सुभाष चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी, टड़ियावां, अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं भारी संख्या में किसानों द्वारा गोष्ठी में भाग लिया गया। उक्त गोष्ठी में किसानों को कृषि विभाग अन्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में बताया गया।

Related posts

फडणवीस-शिंदे-अजित दिल्ली जाएंगे; हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड CM की लेंगे शपथ

admin

निराश्रित गोवंश द्वारा उजाडी जा रही फसलों सहित नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शित करते हुए सौंपा ज्ञापन

admin

इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO: केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

Bhaskarnews

Leave a Comment