October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कोटेदार पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

 

फर्रुखाबाद । कोटेदार पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

*फर्रुखाबाद:-* ग्राम सभा नटवारा के निवासी सर्वेश कुमार पुत्र तेजराम ने जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर गांव के कोटेदार आराम सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्वेश कुमार ने बताया कि कोटेदार ने उन्हें सरकारी असलहे से जान से मारने की धमकी दी और जब इस मामले की शिकायत थाना मऊ दरवाजा में की गई। तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित सर्वेश कुमार का गांव के दबंग कोटेदार आराम सिंह यादव से न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसी वजह से कोटेदार उनसे रंजिश मानता है और लगातार धमकियां दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, कोटेदार ने सरकारी थर्टी कार्बाइन निकालकर धमकाया और कहा,”साले चमट्टे मेरे खिलाफ सारे मुकदमे वापस ले ले। वरना तेरे ऊपर पूरी कार्बाइन खाली कर दूंगा।”सर्वेश कुमार ने कोटेदार के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद, पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी असलहा लेकर किसी को धमकाना गंभीर अपराध है और प्रशासन को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related posts

दबंगों का कहर: घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडे और तमंचे से हमला, हालत गंभीर

admin

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने रैन-बसेरा व अलाव की परखी हकीकत

admin

हत्यारोपी छैमार गैंग के चार सदस्य लूटे गए माल सहित गिरफ्तार

admin

Leave a Comment