August 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
थाना क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्राम राजेपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है, जब थाना जहानगंज के मीपुर निवासी 30 वर्षीय देशराज अपनी मोटरसाइकिल से अल्लागंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में डबरी के पास खड़े एक ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल देशराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे दर्शाते हैं कि तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करे और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए।

Related posts

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, पीडीए समाज के हितों एवं संवैधानिक अधिकारों. के लिए संघर्ष – सर्वेश आंवेडकर

admin

किसान यूनियन ने इफको केंद्र प्रभारी पर ब्लैक में खाद बेचने के आरोप सहित अन्य समस्याएँ बता सौंपा ज्ञापन – की कार्यवाही करने की मांग

admin

नकली कोल्ड्रिक की सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी जब्त की लाखों की कोल्ड्रिक

admin

Leave a Comment