June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कोठी थाना क्षेत्र में जम कर हुई मार पीट मौके से अवैध कट्टा व कारतूस बरामद कई गिरफ्तार

*कोठी थाना क्षेत्र में जम कर हुई मार पीट मौके से अवैध कट्टा व कारतूस बरामद कई गिरफ्तार*

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

सिद्धौर बाराबंकी।कोठी थाना क्षेत्र के युवा लड़कों के पक्षों हुई जम कर मार पीट।मौके से 315 बोर का अवैध कट्टा व जिंदा कारतूस भी हुआ बरामद ।

मामला बाराबंकी के थाना कोठी क्षेत्र के अंतर्गत सरसा स्थित खपरैचा पेट्रोल पंप के सामने मैदान का जहां प्रशांत सिंह पुत्र देवनारायण ककरहा सरसा ,विवेक कुमार पुत्र राजकुमार ममरखापुर आदि व प्रभारक सिंह , वीरू हालियापुर आदि द्वारा दोनों टीमों की तरफ से एकत्रित दर्जनों की संख्या में युवकों द्वारा जम कर मेन रोड के किनारे विवाद किया गया। जिसमें 315 बोर के अवैध असलहे से गोली चलने की बात भी सामने आई मौके से अवैध असलहा 315बोर व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ ।घटना में 2 युवक प्रभाकर व वीरू हलियापुर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष प्रशांत आदि का आरोप है यह लोग दर्जनों की संख्या में आ कर मैदान में विवाद किया गया व गोली चलाई गई। तो वही सूत्रों के अनुसार घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही। जिसमें कई दिनों से फोन से वाद विवाद चल रहा था। हालांकि मौके पर पहुंचे सिद्धौर चौकी प्रभारी रामप्रकाश मिश्र ने मामले को संभालाते हुए संबंधित थाना कोठी को सूचना दी, ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112, पुलिस ने पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों के लोगो हिरासत में लेकर कोठी पुलिस के सपुर्द कर दिया। हालांकि कोठी पुलिस पूछताछ कर जांच में जुट गई है व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के कारणों का पता लगा अन्य लोगों की तलाशा में जुटी हुआ हैं।

Related posts

अमिताभ बच्चन की भी एक किडनी है, कुछ नहीं होगा’:8वीं पासMBA स्टूडेंट का ब्रेनवॉश किया,

Bhaskarnews

सपा सांसद के स्कूल प्रबंधक को पैसे बांटते किया गिरफ्तार

admin

दुग्ध विकास समिति के ख़राब प्रबंधन के लिए प्रबंधक दुग्ध विकास को सीडिओ ने लगायी कड़ी फटकार

admin

Leave a Comment